फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   account hack nd remove 11 lakh

खाते से 11 लाख निकाले

Wed, 22 Jul 2020 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
account hack nd remove 11 lakh
सिम कार्ड और खाता हैक कर निकाले 11.66 लाख
विज्ञापन

नोएडा। साइबर ठगों ने सिम कार्ड और खाता हैक कर एक महिला के खाते से 11,66,899 रुपये निकाल लिए। महिला ने मामले में कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा पंजीकृत कराया है। आरोप है कि बैंक और टेलीकॉम कंपनी ने इस मामले में लापरवाही बरती है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-50 निवासी नीरू शर्मा ने कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस से शिकायत की है कि उनका खाता आईसीआईसीआई बैंक में है। 18 जुलाई को उनका सिम कार्ड और अकाउंट हैक कर खाते से कई बार में 10,28,399 रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद नीरू शर्मा ने मामले की शिकायत बैंक और टेलीकॉम कंपनी से की। इसके बाद भी 19 जुलाई को फिर से उनके खाते से 1,38,500 रुपये निकल गए। इस तरह उनके खाते से कुल 11,66,899 रुपये ठगों ने उड़ा लिए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बैंक और टेलीकॉम कंपनी को जानकारी देने के बाद भी पैसे निकल गए। उन्होंने बैंक और टेलीकॉम कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed