फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   accident happend

गाड़ी पेड़ से टकराई एक की मौत दो घायल

Mon, 12 Dec 2016 04:24 PM IST
palwal
palwal Updated Mon, 12 Dec 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
accident happend
- फोटो : अमर उजाला
पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर गांव पेलक के समीप रविवार  सुबह घना कोहरा होने के कारण एक ईको गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए व घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी ओमबीर ने बताया कि जिला गुरुग्राम तहसील सोहना के गांव मंडावल निवासी नरेश कुमार गांव निवासी अपने साथी करन व भूपेंद्र के साथ ईको गाड़ी में सवार होकर खैर (यूपी) रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। रविवार सुबह शादी समारोह से लौटने पर काफी घना कोहरा था। 
विज्ञापन


कोहरा होने के कारण इनकी गाड़ी गांव पेलक के समीप सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में नरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करण व भूपेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और  घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश की मौत की खबर के बाद उनके घर में मातम का आलम है।  इसके अलावा हादसे में घायल अन्य दो युवकों करन और भूपेंद्र के  परिवार के लोगों को भी सदमा लगा है।  पुलिस ने मामले  में कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed