{"_id":"6a73856a1c737479ac0d5354","slug":"acb-nabbed-two-electricity-department-employees-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114283-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बिजली निगम के दो कर्मचारियों को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते एसीबी ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बिजली निगम के दो कर्मचारियों को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते एसीबी ने दबोचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बिजली निगम के दो कर्मचारियों को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मंगलवार को नूंह शहर के गोशाला रोड के समीप एक महिला की शिकायत के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फारुख निवासी गुलालता और सलमान निवासी सियापनकी के रूप में हुई है। फारुख की ड्यूटी उजीना फीडर पर बताई गई है, जबकि सलमान नूंह स्थित बिजली निगम कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत है।
जानकारी के अनुसार, एक महिला से सरकारी कार्य कराने के बदले लाइनमैन फारुख ने पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। महिला ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार फारुख अपने साथी सलमान की गाड़ी लेकर गोशाला रोड पर पहुंचा और महिला से पांच हजार रुपये लेते ही एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। मौके पर मौजूद सलमान को भी हिरासत में ले लिया गया।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।