{"_id":"5f1af2888ebc3e9f9416061e","slug":"aaresr-in-bavriya-giroh-palwal-news-noi5254530122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावरिया गिरोह का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावरिया गिरोह का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावरिया गिरोह का इनामी बदमाश गिरफ्तार
पलवल। केएमपी-केजीपी पर वाहन चालकों से लूटपाट करने वाले बावरिया गिरोह के एक इनामी बदमाश को रेकी करते समय हुडा सेक्टर-2 के पास से पलवल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान जय विहार बापरौला नजफगढ़ दिल्ली निवासी दिनेश उर्फ कमाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से एक स्कूटी, देशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बताया कि पिछले छह महीने से केएमपी-केजीपी पर सवारियों से लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय था। रात के अंधेरे में यह गिरोह वाहनों के टायर पंचर कर लोगों से नकदी और जेवरात आदि लूट कर फरार हो जाता था। इस गिरोह में सात से आठ बदमाश शामिल है। उन्होंने बताया कि इन्हें पकड़ने के लिए नोएडा एसटीएफ भी लगा हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हथीन एवीटी स्टाफ के प्रभारी सुरेश भड़ाना को सूचना मिली कि केएमपी-केजीपी पर वाहन चालकों से लूटपाट करने वाले बावरिया गिरोह का पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश पलवल में रेकी करने आ रहा है। सूचना मिलते ही निरीक्षक सुरेश भड़ाना ने एएसआई सुभाष, सिपाही राकेश, शाबिर, रिंकू, सोनू, वीर व चालक अनिल की टीम सूचना के आधार पर पलवल के हुडा सेक्टर-दो के नजदीक नाकाबंदी कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बदमाश पर पलवल में ही लूटपाट के छह मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य जिलों व राज्यों में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। अदालत से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।