फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   AAP leader gave a symbolic protest against NREGA scam and corruption

नरेगा घोटाला व भ्रष्टाचार के खिलाफ आप नेता ने दिया सांकेतिक धरना

Thu, 14 Apr 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
AAP leader gave a symbolic protest against NREGA scam and corruption
पलवल। नरेगा में हुए 50 लाख रुपये के घोटाला तथा जिले में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के मामलों के विरोध में बृहस्पतिवार को ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में एक दिन का सांकेतिक धरना दिया गया। राजीव लांबा ने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। नरेगा में अधिकारियों ने मिलीभगत कर उस समय 50 करोड़ रुपये का घोटाला कर दिया, जब लोग कोरोना महामारी से जूझ रहे थे। लोकपाल द्वारा जांच के दौरान हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने के बाद भी किसी भी शामिल भ्रष्ट अधिकारी, ठेकेदार व सरपंच के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। सरकार के दम पर जिला प्रशासन उन भ्रष्टाचारियों को बचाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब भ्रष्टाचार के खिलाफ यह लड़ाई जारी रहेगी। इसके लिए आगे भी धरना, प्रदर्शन, भूूख हड़ताल की जाएगी। अदालत का भी सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन

धरना आम आदमी पार्टी व सामाजिक संस्था पलवल बचाओ एकता मंच के बैनर तले दिया गया। धरने का नेतृत्व आप नेता राजीव लांबा एडवोकेट ने किया। संचालन आम आदमी पार्टी के साउथ जोन संगठन मंत्री ओम प्रकाश गुप्ता ने किया। ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार केवल नरेगा में ही नहीं सभी सरकारी विभागों में किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने कहा कि आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बच्चों को सरकारी विभागों में डीसी रेट पर नौकरियां दी हुई हैं, जो वहां चोरी कर घोटाले करने में लगे हैं। नगर परिषद में सफाई ठेके व अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की बात हो या फिर अन्य काम हो, बिना पैसे खाए कोई काम नहीं हो रहा है। सवा करोड़ रुपये महीना केवल सफाई के नाम पर खाया जा रहा है। इसके अलावा जमीनों की रजिस्ट्री हो या फिर अवैध रूप से प्लाटिंग की बात हो। हर जगह भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ता घोटाले कर रहे हैं। इन सभी में विधायकों के रिश्तेदार व गुर्गे लगे हुए हैं। इनकी सभी की सीबीआई से जांच की जानी चाहिए। इस अवसर पर, कुलदीप कौशिक मांगेराम शर्मा, संतराम मेघवाल, रणधीर चौहान, मूलचंद बडगुर्जर, ब्रह्मदत्त, जितेंद्र शर्मा, सुनीता शर्मा, जीतू दीघोट, अमरजीत,दीपक सौरोत, ओम प्रकाश सौरोत, दुष्यंत एडवोकेट, करतार सिंह, कयुम कुरैशी, यासिर अहमद विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed