{"_id":"610531748ebc3e39604d5a05","slug":"aap-demonstrated-to-demand-electricity-on-the-lines-of-delhi-palwal-news-noi596703457","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने किया दिल्ली की तर्ज पर बिजली देने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने किया दिल्ली की तर्ज पर बिजली देने की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
पलवल में बस अड्डा पर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। आम आदमी पार्टी द्वारा जिले में विधानसभा स्तर पर दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी 200 यूनिट तक फ्री बिजली उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की भी मांग की।
प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने पृथला, पलवल व होडल विधानसभाओं में जाकर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर लोगों को बिजली बिलों के नाम पर लूटने का आरोप लगाया। प्रदर्शनों का नेतृत्व पलवल में जिला अध्यक्ष कौशल ततारपुर व पलवल विधानसभा अध्यक्ष मूलचंद बड़गुर्जर ने किया। पृथला विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ब्रह्मदत्त अंगवानपुर व जिला उपाध्यक्ष नेपाल तंवर ने तथा होडल विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष सुंदरलाल गौतम व जिला उपाध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में किया गया।
जिला अध्यक्ष कौशल ततारपुर ने कहा कि जब दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार अपनी जनता को 200 यूनिट बिजली फ्री और 24 घंटे बिजली की आपूर्ति कर सकती है तो हरियाणा की सरकार क्यों नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि पूरा हरियाणा बिजली की कमी से जूझ रहा है, लेकिन मौजूदा हरियाणा की गठबंधन सरकार बिजली की आपूर्ति करने में नाकाम साबित हो रही है। इसके अलावा गांवों के साथ-साथ शहरों के लोग भी लंबे-लंबे कई घंटों के कट से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
गर्मी के इस मौसम में जब तापमान 40 डिग्री से भी ऊपर पहुंच रहा है बरसाती मौसम होने के कारण उमस भी बढ़ रही है, ऐसे समय में बिजली के न होने से बड़ी सजा कोई नहीं हो सकती। आप कार्यकर्ताओं ने बाद में बिजली अधिकारियों को ज्ञापन दिए। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री हिंदुस्तानी धर्मेंदर, जिला सचिव सचिन बंसल, कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश मित्तल, अधिवक्ता अब्दुल कय्यूम, सीताराम सैनी, तेज पाल सैनी, रणवीर घाघोत, अजय खजुरका, जगनि मास्टर तथा रहीम खान आदि मौजूद रहे।