फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A young man riding a car was fatally attacked and looted of cash and mobile phone.

Palwal News: कार सवार युवक पर जानलेवा हमला कर नकदी व मोबाइल लूटा

Sat, 21 Sep 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 21 Sep 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
A young man riding a car was fatally attacked and looted of cash and mobile phone.
पलवल। रंजिश के चलते कार सवार युवक का रास्ता रोककर जानलेवा हमला कर दिया। कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार प्रकाश विहार कॉलोनी निवासी बसंत ने शिकायत दर्ज कराई है कि मोहन नगर निवासी नीरज व कुणाल उसके बेटे योगेश से बिना बात की रंजिश रखते हैं। उसका बेटा गुरुग्राम से अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर घर आ रहा था। किठवाडी पुल के पास मोहन नगर निवासी नीरज, कुणाल, जसवंत और लोहागढ़ निवासी कोशिंद्र ने कार को रुकवा लिया। आरोपियों ने योगेश पर हथौड़े से हमला कर दिया और उसकी कार को हथौडा से तोड़ दिया। विरोध करने पर पांच-छह युवक और आ गए तथा सभी ने मारपीट कर 700 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed