फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A young businessman was stabbed in the chest for refusing a lift; the mob caught both the accused and thrashed them.

Palwal News: लिफ्ट न देने पर युवा कारोबारी के सीने में घोंपा चाकू, भीड़ ने पकड़े दोनों आरोपी, धुना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
A young businessman was stabbed in the chest for refusing a lift; the mob caught both the accused and thrashed them.
-शाहदरा जिला के फर्श बाजार की वारदात, आरोपी शराब के नशे में पीड़ित से मांग रहे थे लिफ्ट
विज्ञापन

-सीने में चाकू लगने के बाद पीड़ित को कराया गया एक निजी अस्पताल में भर्ती
-पीड़ित की हालत गंभीर, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिला के फर्श बाजार इलाके में लिफ्ट देने से इंकार करने पर दो युवकों ने कारोबारी पर चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से पीड़ित वंदित जैन (21) जख्मी हो गए। हमला कर भाग रहे दोनों आरोपियों को भीड़ ने पकड़ लिया। बाद में उनकी जमकर पिटाई की। इस बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इनकी पहचान अमन नंदा (22) और उज्ज्वल सिंह (23) के रूप में हुई है। दोनों के पास से चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वंदित जैन अपने परिवार के साथ भोलानाथ नगर, शाहदरा में रहते हैं। इनके परिवार में पिता मनोज जैन व अन्य सदस्य हैं। इनके पिता झिलमिल में फैक्टरी है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे यह फैक्टरी से पांडव रोड, फर्श बाजार होते हुए स्कूटी से घर लौट रहे थे। इस बीच दो युवकों ने इनको रोक लिया। दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। आरोपियों ने वंदित से उनके घर कस्तूरबा नगर, विवेक विहार छोड़ने के लिए कहा। वंदित ने मना किया तो आरोपी भड़क गए। आग बबूला हुए उज्ज्वल ने आसपास देखा वह एक दुकान से सब्जी काटने वाला चाकू उठा लाया। बाद में आरोपी ने चाकू से वंदित पर हमला कर दिया। वारदात के दौरान वंदित बुरी तरह जख्मी हो गया। आरोपी भागने लगे तो भीड़ ने उनको कुछ दूर पीछा कर दबोच लिया। बाद उनको पुलिस के हवाले कर दिया। वंदित को निजी वाहन से कृष्णा नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article