{"_id":"6a30512b052548281106f927","slug":"a-protest-against-inflation-will-be-held-on-june-19-palwal-news-c-24-1-pal1006-125018-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 19 जून को महंगाई व खाद संकट के खिलाफ होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 19 जून को महंगाई व खाद संकट के खिलाफ होगा प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अखिल भारतीय किसान सभा, सी आई टी यू और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में 19 जून को देवीलाल पार्क में महंगाई, खाद की उपलब्धता, कृषि संकट, बिजली के निजीकरण, बेरोजगारी और न्यूनतम वेतन जैसी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन की तैयारी को लेकर किसान सभा जिला कमेटी की बैठक जाट धर्मशाला में जिला प्रधान रूपराम तेवतिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। किसान नेताओं ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम जनता और किसान परेशान हैं। साथ ही खाद की संभावित कमी को लेकर सरकार से समय रहते व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।
बैठक में जून के अंतिम सप्ताह में किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों की संयुक्त सेमिनार आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर दरियाव सिंह, धर्मचंद, ताराचंद, किशनचंद शर्मा, नेमचंद शर्मा, जगपाल नंबरदार सहित अन्य किसान नेताओं ने विचार व्यक्त किए।