फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A married woman who went to the field to defecate in Hathin was gang misdeed

Haryana: शौच करने गई महिला से नीच हरकत, अलीम-वसीम ने खेत में बनाया हवस का शिकार; जेठानी को देखकर भागे दोनों

Sat, 29 Jun 2024 05:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हथीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हथीन Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Jun 2024 05:19 PM IST
सार

एक आरोपी जब कपड़े पहनने की कोशिश कर रहा था तो पीड़िता के मुंह से आरोपी का हाथ हट गया। उसी समय पीड़िता ने बचाओ बचाओ का शोर मचा दिया। शोर सुनकर उसकी जेठानी जो कि थोड़ी दूरी पर बकरी चरा रही थी। उसने पीड़िता की आवाज पहचान ली। वह आवाज की तरफ आई। जिसे देखकर दोनों आरोपी भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन
A married woman who went to the field to defecate in Hathin was gang misdeed
महिला से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के पलवल स्थित हथीन थाना क्षेत्र के गांव में एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हथीन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी पुष्पा ने बताया कि पीड़िता ने लिखित शिकायत में कहा है कि वह दोपहर को शौच के लिए खेतों में गई थी। जब वह खेतों के लिए जा रही थी वहां रास्ते में बाइक सवार दो व्यक्ति मिले। जैसे ही वह शौच के लिए ढैंचा के खेत में घुसी तो उसको अकेला देखकर अचानक पीछे से आकर अलीम ने उसका मुंह दबा लिया और दूसरे ने उसको पकड़ लिया। दोनों ने बारी बारी से पीड़िता के साथ बलात्कार किया। 

विज्ञापन

एक आरोपी जब कपड़े पहनने की कोशिश कर रहा था तो पीड़िता के मुंह से आरोपी का हाथ हट गया। उसी समय पीड़िता ने बचाओ बचाओ का शोर मचा दिया। शोर सुनकर उसकी जेठानी जो कि थोड़ी दूरी पर बकरी चरा रही थी। उसने पीड़िता की आवाज पहचान ली। वह आवाज की तरफ आई। जिसे देखकर दोनों आरोपी भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जाते हुए दोनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी पुष्पा ने बताया इस मामले में सूडाका निवासी दो आरोपियों अलीम और वसीम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed