{"_id":"69dd3c8b6d09ac79dd02d6f4","slug":"a-health-sub-centre-will-be-built-in-gangwani-at-a-cost-of-rs-52-lakh-providing-better-healthcare-facilities-to-the-villagers-palwal-news-c-25-1-mwt1001-111259-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: गंगवानी में 52 लाख की लागत से बनेगा हेल्थ सब सेंटर, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: गंगवानी में 52 लाख की लागत से बनेगा हेल्थ सब सेंटर, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
विज्ञापन
पिनगवां खंड के गंगवानी गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा, हेल्थ सब सेंटर निर्माण कार्य शुरू
सद्दाम हुसैन
पिनगवां । ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पिनगवां खंड के गांव गंगवानी में लगभग 52 लाख रुपये की लागत से हेल्थ सब सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गंगवानी गांव को भी सब हेल्थ सेंटर की सौगात मिली है। इस सेंटर के बनने से ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं गांव में ही उपलब्ध हो सकेंगी।
पंचायत विभाग द्वारा इस निर्माण कार्य को कराया जा रहा है और कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों में इस परियोजना को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। रफीक, उस्मान, सोहेल, आमिर, जमालुद्दीन और अलाउद्दीन सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही थी। अब सब हेल्थ सेंटर बनने से लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा और बीमारियों के उपचार में आसानी होगी।
ग्रामीणों का कहना है कि खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इस सुविधा से अधिक लाभ मिलेगा, क्योंकि उन्हें अब छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा, आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार भी तुरंत उपलब्ध हो सकेगा।यह पहल न केवल गंगवानी गांव बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ने से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और बीमारियों पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सकेगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस प्रकार की योजनाओं के माध्यम से हर गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं, जिससे ग्रामीणों को शहरी सुविधाओं जैसा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
हेल्थ सब सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिस पर करीब 52 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके बनने से गांव गंगवानी समेत आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों को सीधा फायदा पहुंचेगा।
- मकबूल खान, कनिष्ठ अभियंता पंचायत विभाग