फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A Fortuner collided with a car, and a 2-year-old girl in the child's lap was thrown out of the window and died.

Palwal News: फार्च्यूनर से कार में मारी टक्कर, गोद में बैठी 2 साल की बच्ची उछलकर खिड़की से बाहर गिरी, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
A Fortuner collided with a car, and a 2-year-old girl in the child's lap was thrown out of the window and died.
सोनीपत के लिए उपयोगी
विज्ञापन

-अलीपुर इलाके में जीटी करनाल हाईवे की घटना, मां सहित तीन लोग घायल, लालबत्ती से आगे बढ़ने पर पीछे से मारी टक्कर
-पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर मौके से भागे चालक की कर रही है तलाश
-
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
अलीपुर इलाके में एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार ने मारुति सेलेरियो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो साल की बच्ची की मौत हो गई, वहीं बच्ची की मां सहित दो लोग घायल हो गए। कारों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति सेलेरियो कार घूमकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगते ही मां की सहेली के गोद में बैठी दो साल की दिव्यांशी उछलकर खिड़की से बाहर रोड पर गिर गई। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टराें ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना के बाद मौके से भागे फार्च्यूनर कार चालक की तलाश कर रही है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि घटना रविवार दोपहर दो बजे जीटी करनाल हाईवे पर बकौली गांव की खामपुर लाल बत्ती पर हुई। एक मारुति सेलेरियो कार दिल्ली से सोनीपत की ओर जा रही थी। कार में छह लोग सवार थे। बकौली गांव के पास खामपुर लालबत्ती पर हरी बत्ती होने के बाद सेलेरियो कार निकली। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार फार्च्यूनर ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सोनीपत का है परिवार :
मृतक की मां आरती ने बताया कि वह सोनीपत के सेवली गांव का रहने वाली है। वह किसी काम से दिल्ली आई थी। वह वापस सोनीपत वापस जा रही थी। कार वह खुद कार चला रही थी। अगली सीट पर उनकी सहेली ज्योति, देवांशी को गोद में लेकर बैठी थीं। लालबत्ती पर उनकी कार रुकी थी, जैसे ही उनकी कार हरी बत्ती होने पर आगे बढ़ी इसी दौरान पीछे से आ रही फार्च्यूनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed