{"_id":"6a91c868c030df689002ecbd","slug":"a-100-bed-district-hospital-will-be-built-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114994-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 100 बेड का जिला अस्पताल बनेगा, गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 100 बेड का जिला अस्पताल बनेगा, गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सीएम नायब सिंह सैनी आज करेंगे 21 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मेवात के विकास को लेकर शनिवार का दिन खास रहने वाला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नूंह में 175 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 21 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें स्वास्थ्य विभाग की करीब 163 करोड़ रुपये से अधिक की 11 परियोजनाएं और मेवात विकास अभिकरण की 11.18 करोड़ रुपये की 10 विकास परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं में सबसे बड़ी सौगात नूंह शहर को 155.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 बेड के जिला सामान्य अस्पताल के रूप में मिलेगी।
मुख्यमंत्री नवनियुक्त प्राथमिक अध्यापकों (नूंह/मेवात संवर्ग) के राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वे मेवात विकास बोर्ड के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
उपायुक्त अखिल पिलानी के अनुसार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के दौरान जिले को मिलने वाली इन परियोजनाओं को मेवात के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल
जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सबसे महत्वपूर्ण परियोजना पुराने सीएचसी नूंह परिसर में बनने वाला 100 बेड का जिला सामान्य अस्पताल है। 155.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अस्पताल आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस होगा। स्वास्थ्य विभाग की अन्य परियोजनाओं में पुनहाना सीएचसी परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से बने बीपीएचयू भवन और मांडीखेड़ा नागरिक अस्पताल परिसर में 1.54 करोड़ रुपये की लागत से बने टीबी कार्यालय भवन का उद्घाटन शामिल है। इसके अलावा अडबर, छरौरा, कंकर खेड़ी (खेरली नूंह), नई, सिरौली और इंडरी में लाखों रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास होगा। पढ़ेनी और पिनगवां में भी बीपीएचयू भवन बनाए जाएंगे। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि इन परियोजनाओं से स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा शहरों से निकलकर ग्रामीण क्षेत्रों तक और मजबूत होगा।
मुख्यमंत्री मेवात विकास अभिकरण की 11.18 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें 8.61 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 2.57 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है।
2.45 करोड़ रुपये से सार्वजनिक पार्क
पिनगवां में 1.80 करोड़ रुपये से खेल स्टेडियम का नवीनीकरण, 100 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना, नूंह खंड के 33 सरकारी स्कूलों में बालिका शौचालय, हथीन में उपमंडल स्तरीय पुस्तकालय, 14 सरकारी स्कूलों में हाइब्रिड सोलर पावर प्लांट और 10 सरकारी स्कूलों में खेल मैदान विकसित करने की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। वहीं, शाहपुर-नांगली और कामेड़ा के खेल स्टेडियमों के नवीनीकरण, जिले के 16 सरकारी स्कूलों में खेल मैदान विकसित करने तथा मेवात गरीब मेधावी छात्रवृत्ति और मेवात छात्र प्रतिभा सम्मान योजना के तहत 92 लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि वितरण का उद्घाटन किया जाएगा।
लाहबास में 86.17 लाख से बनेगा अल्वी भवन
मुख्यमंत्री पिनगवां खंड के गांव लाहबास में 86.17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अल्वी भवन का भी शिलान्यास करेंगे। भवन के निर्माण के बाद यहां सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। प्रतिभा सम्मान समारोह, जागरूकता कार्यक्रम, सामाजिक बैठकें और सामुदायिक आयोजनों के साथ युवाओं और विद्यार्थियों के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकेगा।