{"_id":"90-41749","slug":"Palwal-41749-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
Palwal
Updated Fri, 20 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल (ब्यूरो)। होडल थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को छात्रा के भाई की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व विरोध पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक ने होडल थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि श्याम कॉलोनी निवासी प्रमोद उसकी बहन से स्कूल आते-जाते रास्ते में छेड़छाड़ करता है। बुधवार को भी जब उसकी बहन दोपहर के समय स्कूल से घर आ रही थी, तभी प्रमोद ने रास्ते में उसे जबरन रोक लिया। विरोध करने पर बहन के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।