{"_id":"90-41746","slug":"Palwal-41746-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया घाटों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया घाटों का दौरा
Palwal
Updated Fri, 20 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
पलवल। यमुना नदी से अवैध रेत खनन को रोकने के उद्देश्य से एसडीएम अमित खत्री ने अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को गांव रहीमपुर व सुलतानपुर में घाटों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर अवैध रूप से रेत ढोने वालों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य वाहनों को जब्त कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। हसनपुर रेलवे फाटक के पास रेत की चोरी रोकने के लिए नाका लगाने के भी निर्देश दिए गए।
इसके बाद एसडीएम ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल, नगर परिषद, खंड विकास और पंचायत अधिकारी कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। समय पर न मिलने वाले कर्मचारियों को चेतावनी दी गई। एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी कार्यालयों में कर्मचारी व अधिकारी समय पर उपस्थित हों, ताकि कार्यालयों में आने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो। उन्हाेंने कहा कि भविष्य में जो कर्मचारी या अधिकारी कार्यालय में नहीं मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने अनाज मंडी पहुंचकर वहां सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।