{"_id":"90-34820","slug":"Palwal-34820-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़न में कई नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रताड़न में कई नामजद
Palwal
Updated Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में छह से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि अधिक दहेज व नगदी की मांग पूरी नहीं करने पर पीड़िताओं को घर से बाहर निकाल दिया गया। तावडू के गांव सरबस की जन्नती का आरोप है कि उसके ससुराल वाले दहेज की मांग करते हैं। पूरी नहीं करने उसे प्रताड़ित करते हैं। उसका आरोप है कि दो लाख रूपये नगद की डिमांड पूरी नहीं करने से ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने सद्दाम पुत्र महबूब, महबूब पुत्र जुहरू व वसीमा पत्नी महबूब के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वहीं आरस्तून का आरोप है कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर तावड़ू के बूराका गांव के जाकिर पुत्र साहबू,साहबू पुत्र बूद्वू व तोना पत्नी साहबू निवासियान गांव बूराका थाना तावडू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।