{"_id":"90-34819","slug":"Palwal-34819-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढकोसला है मुख्यमंत्री की विकास रैली : नायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढकोसला है मुख्यमंत्री की विकास रैली : नायर
Palwal
Updated Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
होडल। विधायक जगदीश नायर ने कहा कि कांग्रेस की पांच मई को प्रस्तावित विकास रैली ढकोसला मात्र है। यह रैली विकास नहीं चुनावी रैली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को होडल के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। अगर विकास करना होता तो मुख्यमंत्री बहुत पहले ही क्षेत्र का विकास कर सकते थे। अब जब चुनाव नजदीक आ गए हैं तो नेताओं ने जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। जगदीश नायर ने गौड़ोता चौक के पास पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित किया। कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए आठ साल से ज्यादा समय हो गया है, होडल विधानसभा के लोग विकास के लिए तरस रहे हैं। पांच मई को विकास रैली सिर्फ एक दिखावा है और रैली के माध्यम से लोगों को छल से अपनी ओर आकर्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चौटाला सरकार द्वारा मंजूर की गई योजनाओं पर अब कार्य शुरू किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार ने अपनी ओर से एक भी नई योजना लागू नहीं की है।
विज्ञापन