फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   प्रचार खत्म, घर-घर वोट मांग रहे प्रत्याशी

प्रचार खत्म, घर-घर वोट मांग रहे प्रत्याशी

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Palwal
Palwal Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हथीन। नगर पालिका चुनावों में कई पूर्व चेयरमैन व पार्षदों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है। अपनी नैया पार लगाने के लिए कई उम्मीदवारों ने बड़े नेताओं की शरण ली है। चुनाव प्रचार अभियान शुक्रवार शाम को बंद हो चुका है। इसके साथ ही अब प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में वोट डालने की बात कर रहे हैं। नपा के पूर्व चेयरमैन कंवर योगेंद्र सिंह वार्ड 11 नंबर से चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनके सामने खड़े चंदन सिंह व फारूक ने उनके लिए अच्छी खासी चुनौती पेश कर रखी है। वार्ड नंबर-छह से पूर्व चेयरमैन सरोज देवी (पत्नी नरेंद्र शर्मा एडवोकेट) ने एक बार फिर ताल ठोकी हुई है। इस बार चुनाव के शुरुआत में ही इस वार्ड में हुए झगड़े के कारण यहां पर उनकी स्थिति उलझी हुई है। उनके सामने वरिष्ठ एडवोकेट देवेंद्र शर्मा की पत्नी विजयवती ने ताल ठोकी हुई है। वहीं वार्ड 12 से पूर्व पार्षद सुभाष सिंघल, वार्ड दो से पूर्व चेयरमैन हेमलता के ससुर मंगल सिंह, पूर्व पार्षद वेद प्रकाश उर्फ चुन्नू, पूर्व पार्षद अमर चंद साद, चंदर प्रकाश, भजन की प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी है। अपनी सीट बचाने के लिए कई उम्मीदवारों ने विधायक की शरण ली हुई है। जानकारों के मुताबिक वार्ड दो, तीन, छह, 11, 13 व नौ में कड़े मुकाबले की उम्मीद है। शुक्रवार को प्रचार के आखिरी दिन कई उम्मीदवारों ने रैली निकाली। देर शाम प्रचार बंद होने के बाद डोर-टू-डोर प्रचार तेज हो गया है। अब सभी की आंखें रविवार के चुनावों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed