{"_id":"90-27605","slug":"Palwal-27605-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखने के कगार पर है दमदमा झील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखने के कगार पर है दमदमा झील
Palwal
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोहना। यहां के पर्यटक स्थल के पास स्थित दमदमा झील का अस्तित्व खतरे में है। झील सूख रही है और अब इसमें एक चौथाई पानी शेष है। इसके चलते सर्दियों में पर्यटकों की संख्या में कमी आ सकती है। इसे लेकर पर्यटन विभाग के अधिकारी परेशान हैं। कस्बे से 8 किलोमीटर दूर स्थित गांव दमदमा में हरियाणा टूरिज्म ने सैलानियों के मनोरंजन के लिए झील किनारे पर्यटक स्थल बनाया हुआ है। अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित यह पर्यटक स्थल कुदरत की सुंदरता से परिपूर्ण है। करीब 8 एकड़ भूमि पर प्राकृतिक झील बनी है और बरसात में पहाड़ियों का पानी झील में भरता है। इसे देखने के लिए सैलानी खींचे चले आते हैं। अधिकारियों की मानें, तो झील में केवल 25 फीसदी ही पानी है। जबकि बरसात में झील नहीं भर पाई थी। इससे पर्यटकों की संख्या घटने लगी है। पर्यटक स्थल के मैनेजर आनंद फोगाट का कहना है कि यहां की वार्षिक आय करीब 80 लाख रुपयेे है। अब के हालात देखकर उनका कारोबार घटने के आसार लग रहे हैं।
विज्ञापन