फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   गाड़ी ट्रक से टकराई देवर-भाभी की मौत

गाड़ी ट्रक से टकराई देवर-भाभी की मौत

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Palwal
Palwal Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
होडल। करमन बॉर्डर के पास मंगलवार देर रात दिल्ली से आगरा जा रही महेंद्रा मैक्स गाड़ी ट्रक से जा टकराई। इससे गाड़ी में सवार देवर-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रक चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कर्मचारियों ने घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात गुजरात के पालम निवासी गोविंद, प्रवीण, राकेश, प्रकाश व दो महिलाएं पारो व नवीन महेंद्रा मैक्स गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से आगरा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही इनकी गाड़ी करमन बॉर्डर के पास पहुंची तो चालक राकेश गाड़ी का संतुलन खो बैठेे। इससे गाड़ी एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर से गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायलों में देवर-भाभी (33) प्रकाश व (38) पारो को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed