फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   पानी मिलता नहीं, सफाई कर्मचारी दिखता नहीं

पानी मिलता नहीं, सफाई कर्मचारी दिखता नहीं

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Palwal
Palwal Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पलवल/हथीन। लंबे समय के बाद 25 नवंबर को नगरपालिका चुनाव हो रहे हैं और 13 वार्डों में आज भी समस्याओं के अंबार लगे हैं। वार्ड नंबर-दो और तीन के हालात से रूबरू करा रहे हैं। दोनों वार्डों में पिछड़े वर्ग के लोग अधिक संख्या में रहते हैं। यहां बिजली, पानी, सीवरेज व्यवस्था व नालियों की हालत दयनीय बनी हुई है। लोग इन समस्याओं को लेकर पार्षदों के पास जाते थे तो एक ही जवाब मिलता था कि नगर पालिका में पैसा ही नहीं है तो विकास कैसे होगा।
विज्ञापन



वार्ड नंबर-दो
जनसंख्या-1251
वोटरों की संख्या-896
उम्मीदवार:-वेद प्रकाश और ठाकुर मंगल सिंह (दोनों निर्दलीय)

नालियों का पानी सड़कों पर बहता है
वार्ड में नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। सफाई कर्मचारी भी कभी-कभी नजर आते हैं।
सरबजीत, निवासी
समस्याओं पर ध्यान नहीं देते अधिकारी
वार्ड में बिजली, पानी की समस्या बनी रहती है। पार्षद भी लोगों के साथ मिलकर कई बार बिजली निगम के कार्यालय जा चुकी हैं और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। वार्ड में टूटी सड़कों और खराब नालियां के कारण हालात दयनीय हैं।
विज्ञापन

पपल फौजी, निवासी

उन्होंने वार्ड के लोगों की हर समस्या का समय रहते समाधान कराने का प्रयास किया है। आगे भी मैं लोगों का हर संभव सहयोग के लिए तैयार रहूंगी।
सरोज देवी, पार्षद

प्राचीन मंदिर है पहचान
वार्ड दो में देवी माता का एक प्राचीन मंदिर है और इसी से वार्ड की पहचान है। मंदिर में रोजाना सैकड़ों भक्तजन पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उन्हें भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस वार्ड में जटवाटा मोहल्ला और बांस मोहल्ले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------

वार्ड नंबर-तीन
जनसंख्या-1182
वोटरों की संख्या-790
वार्ड तीन में भी जटवाटा मोहल्ला और बांस मोहल्ले
उम्मीदवार:-राजबाला व सतबीर। (दोनों निर्दलीय)

वार्ड में बिजली और पेयजल की समस्या आज भी बनी हुई है। सफाई कर्मचारी भी वार्ड में कभी-कभी नजर आते हैं।
श्यामचंद शर्मा, निवासी

वार्ड में पेयजल समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। नालियां गंदगी से भरी रहती हैं, जिसके कारण लोग परेशान हैं। यहां की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। शहर का पानी खारा है और पानी की सप्लाई समय पर नहीं होती।

मंगल सिंह, निवासी
विकास का पहिया रुका रहा
वार्ड के विकास में उन्होंने अपनी तरफ से कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी, लेकिन लोग समस्याओं का सामना करते रहे। वे हमेशा वार्ड के लोगों के साथ रहीं और लोगों ने भी हमेशा उनका साथ दिया, लेकिन नगर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी के चलते विकास का पहिया रुक-रुककर चला।
राजवती देवी, पार्षद

प्रस्तुति: भगत सिंह डागर/सुभाष सिंघल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed