फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   पंचर कार में मारी टक्कर, एक की मौत

पंचर कार में मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Palwal
Palwal Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पलवल। नेशनल हाईवे नंबर दो पर बामनीखेड़ा के पास बृहस्पतिवार तड़के सड़क पर खड़ी कार में तेज गति से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। इससे कार में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक पांच लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए व घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के जीजा की शिकायत पर हादसे के आरोपी कार के चालक गुड़गांव निवासी हिमांशु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर (यूपी) के गांव टीकरोली हाल निवासी गांव सहदुल जायवा दिल्ली निवासी राम अवतार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह अपनी पत्नी व बच्चों और साला देवी प्रसाद (30) के साथ गोवर्धन की परिक्रमा के लिए अपनी एसेंट कार से गए थे। 15 नवंबर को सुबह करीब ढाई बजे हाईवे पर बामनीखेड़ा गांव के पास उनकी कार पंचर हो गई। उन्होंने कार को सड़क के एक तरफ लगा दिया। कार की आगे की सीट में रामअवतार और देवी प्रसाद बैठ गए। जबकि पीछे की सीट में उसकी पत्नी और बच्चे बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से एक कार आई और उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार उसके साले देवी प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह घायल हो गया। हादसे में रामअवतार की पत्नी और बच्चे सुरक्षित थे। वहीं दूसरी कार में सवार गुड़गांव निवासी कार चालक हिमांशु, परमजीत, सीमा व नवीन घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी गश्त कर रही पुलिस को मिली तो एंबुलेंस बुलाकर सभी को जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने देवी प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में राम अवतार की शिकायत पर दूसरी कार के चालक हिमांशु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बोलेरो की टक्कर से बच्चे की मौत
होडल। होडल-नूंह मार्ग स्थित गांव सोन्हद के पास बोलेरो की टक्कर से आठ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। चालक गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। होडल-नूंह मार्ग पर गांव बहीन की तरफ से आ रही एक बोलेरो ने सड़क पार कर रहे रोहित में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed