{"_id":"90-27204","slug":"Palwal-27204-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेताओं को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेताओं को किया पुरस्कृत
Palwal
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। जीवन ज्योति बीएड कॉलेज एवं चौधरी हीरालाल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल व कॉलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विरेंद्र गहलोत, यशपाल पारासर एवं ओपी गावा मौजूद थे। अतिथियों ने स्कूल में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या पर एक लघु नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों की आंखों को नम कर दिया। स्कूल के चेयरमैन धर्मबीर चौहान ने स्कूल के स्टाफ व अतिथियों को दीपावली की मिठाईयां बांटी। दीपावली पर्व के अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य, पंजाबी भंगड़ा व देश भक्ति से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। चौहान ने बताया कि पूरे वर्ष में स्कूल में आयोजित हुई विभिन्न खेलकूद व चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन