फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   सामाजिक अध्ययन का पेपर रहा आसान, बच्चे खुश

सामाजिक अध्ययन का पेपर रहा आसान, बच्चे खुश

Sat, 16 Mar 2019 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक अध्ययन का पेपर रहा आसान, बच्चे खुश
सामाजिक अध्ययन का पेपर रहा आसान, बच्चे खुश
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं का शनिवार को सामाजिक अध्ययन का पेपर हुआ। पेपर आसान होने से छात्रों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। पेपर आसान होने के बाद भी परीक्षा केंद्रों के बाहर नकल फेंकने वालों का तांता लगा रहा। पुलिस कर्मी नकल फेंकने वालों को भगाने में लगे रहे, लेकिन पुलिस के वहां से हटते ही वे लोग फिर से सक्रिय हो जाते।

पलवल में 83 परीक्षा केंद्रों छात्रों ने परीक्षा दी। दोपहर 12.30 बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के शुरू होते ही नकल फेंकने वाले सक्रिय हो गए। छात्र राजेश ने बताया कि पेपर आसान आया था। पेपर में अच्छे अंक आने का संभावना है। छात्रा शीतल ने बताया कि पेपर आसान था, उसने पूरा किया है, लेकिन बीच-बीच में बाहर से अन्य बच्चों को नकल फेंकने वालों के कारण काफी अव्यवस्था रही तथा परेशानी हुई। इसी तरह हथीन में भी परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल चली। पुलिस और स्टाफ नकल रोक पाने में पूरी तरह विफल साबित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग ने कहा कि अधिकारियों से अतिरिक्त पुलिस बल मांगा गया है। नकल रोकने के काफी प्रयास किए गए हैं। पुलिस की कमी के चलते केंद्रों के बाहर लोग नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed