फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   दहेज उत्पीड़न में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

दहेज उत्पीड़न में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 12 Jan 2019 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट
विज्ञापन

पलवल। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी महेंद्र के अनुसार पलवल के शेखपुरा मोहल्ला निवासी निशा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब नौ साल पहले रेलवे रोड भरतपुर (राजस्थान) निवासी मुकेश के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने दान-दहेज भी दिया था। लेकिन पीड़िता के सुसराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हैं और अक्सर दहेज में बाइक व नकदी लाने के लिए प्रताड़ित करते रहते हैं। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीड़िता को उसके पति, सास प्रेमवती, ननद रामवती और नंदोई खन्ना ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।

दवा लेकर लौट रहे दंपती से चार युवकों ने की मारपीट, दो धरे
- पकड़े गए आरोपियों से बरामद हुआ कट्टा, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में दवाई लेकर घर लौट रहे दंपती के साथ चार-पांच युवकों ने रास्ते में मारपीट की। मारपीट करने वाले दो युवकों को बाइक सहित मौके पर पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवकों के कब्जे से एक लोडेड कट्टा बरामद हुआ। कैंप थाना पुलिस ने शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी धर्मेंद्र के अनुसार पलवल के इस्लामाबाद निवासी हरगयान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 11 जनवरी की रात करीब आठ बजे वह अपनी पत्नी नीतू के साथ दवाई लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में धान मिल के पास चार युवक मिले जो दंपती के साथ गाली-गलौच करने लगे। शोर सुनकर एकत्रित हुए लोगों ने उस समय बीच-बचाव कर दिया और पीड़ित अपनी पत्नी के साथ घर की तरफ चलने लगा। तभी बाइक पर दो युवक आए और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने अपनी पत्नी व आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों युवकों को मौके पर दबोच लिया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुनील और लोकेश निवासी गांव किठवाड़ी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed