{"_id":"5c08128abdec2241ce726ba6","slug":"91544032906-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथिन के विरोध में बच्चों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथिन के विरोध में बच्चों ने निकाली रैली
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन के विरोध में बच्चों ने निकाली रैली
पलवल। अलीगढ़ रोड स्थित सेंट सी आर कान्वेंट स्कूल के छोटे बच्चों द्वारा बुधवार को पॉलिथीन का उपयोग न करने को लेकर लोगों को जागरूक किया। स्कूल के बच्चों द्वारा शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को स्कूल के चेयरमैन सतवीर पटेल द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में यूकेजी, पहली, दूसरी तथा तीसरी कक्षा के विद्याथियों ने भाग लिया। रैली में मुख्य भूमिका तीसरी कक्षा के विवेक और राकेश ने निभाई। यह रैली विश्रामगृह से चलकर जवाहर नगर कैंप, गोल मार्केट, पंजाबी धर्मशाला से होती हुई वापिस विश्रामगृह में पहुंची। बच्चों ने लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए बोर्ड पर लिखे गए स्लोगनों के माध्यम से जागरूक किया। बच्चों द्वारा पॉलिथीन को दूर करो, पर्यावरण को स्वच्छ रखो, पॉलिथीन का प्रयोग- नहीं करेंगे, नहीं करेंगे जैसे नारों के साथ भी लोगों को जागरूक किया। ब्यूरो