फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   राहगिरी में लोगों ने डीजे पर नाच व व्यायाम कर लिया आनंद

राहगिरी में लोगों ने डीजे पर नाच व व्यायाम कर लिया आनंद

Sun, 23 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
राहगिरी में लोगों ने डीजे पर नाच व व्यायाम कर लिया आनंद
जिंदगी को खुशनुमा बनाने के लिए दिनचर्या बदलाव जरूरी डॉ. मनीराम शर्मा
विज्ञापन

पलवल। जिला पुलिस- प्रशासन द्वारा रविवार को यहां हूडा सेक्टर दो स्थित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर राहगीरी का आयोजन किया गया। सुबह तड़के छह बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में शहर के लोगों ने ही नहीं आसपास से आए ग्रामीणों ने भी जमकर लुत्फ उठाया। लोगों ने राहगीरी का पूरा आनंद लिया तथा डीजे पर जमकर नृत्य किया।
इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से खुशी देना और समाज को एक नई दिशा देना भी सरकार का कर्तव्य बनता है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने राहगीरी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जो लोगों को तनाव से मुक्ति दिलाने की दिशा में अपनी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि सरकार व प्रशासन द्वारा कराए जाने वाले इस तरह के कार्यक्रमों में केवल एक दिन आकर ही आनंद नहीं उठाना चाहिए। अपनी जिंदगी को आनंद पूर्वक जीने के लिए हर रोज इस तरह के आयोजनों को शुमार करना चाहिए। सुबह उठकर सैर करना, योग करना, हंसना, बच्चों के साथ मस्ती करने से भी इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से खुश नजर आता है। इस मौके पर जिला पुलिस कप्तान वसीम अकरम ने कहा कि प्रशासन द्वारा जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने और तनाव मुक्त होने को लेकर इस तरह की राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने चाहिए। खुश रहना चाहिए तथा मन के अंदर सकारात्मक भाव रखने चाहिए। इससे चारों तरफ का माहौल पूरी तरह से खुशनुमा हो जाता है। मानसिक तौर पर भी इंसान खुश नजर आता है।
विज्ञापन

राहगीरी में आए लोगों ने डीजे की धुन पर व्यायाम किया तथा नृत्य किया। संभारिया फाउंडेशन की हरियाणवी नृत्य, आयुष विभाग के डॉ. रामजीत के नेतृत्व में योगासन, खेल विभाग द्वारा किंक बॉक्स इंग, रस्सा कस्सी, कुश्ती व रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा कैरम व चेस का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने भी चैस खेलकर पूरा आनंद लिया। शहर से आए लोगों ने पुलिस-प्रशासन द्वारा समय-समय पर कराए जाने वाले राहगीरी कार्यक्रमों की सराहना की। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु लोहान, रेडक्रॉस सचिव बिजेन्द्र सौरोत, उप जिला अधिकारी अशोक बघेल, जिला खेल अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, अभिषेक देसवाल ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed