फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं

Tue, 28 Aug 2018 09:12 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सहायक जिला खेल अधिकारी राजवीर व सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया के नेतृत्व में कराई गईं। प्रतियोगिता के अंडर 11 आयु वर्ग बाल में दीप स्कूल असावटी से पारस पहले व एपीएस स्कूल होडल से पुष्प दूसरे स्थान पर रहा।
200 मीटर दौड में डीजी खान कान्वेंट स्कूल से अमन पहले व टैगोर स्कूल बहीन से तनिष्क दूसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में टैगोर स्कूल बहीन से दीपक और जीडीईएस स्कूल नांगल जाट से अमर दूसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर दौड़ में टैगोर स्कूल बहीन से दीपक पहले व टीपीएस स्कूल पलवल से दीपांशु दूसरे स्थान पर रहा। बालिका के अंडर 11 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में जेडीपीएस ललपुरा से प्राची प्रथम, एसएस स्कूल अहरवां से साक्षी दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में दीप पब्लिक स्कूल असावटी से भूमि पहले व जेडीएस स्कूल ललपुरा से साक्षी दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में दीप पब्लिक स्कूल असावटी से पूजा पहले व राजकीय स्कूल नंबर पांच से फिजा दूसरे स्थान पर रही। अंडर 14 बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में जीएमएस डकौरा से काजल प्रथम, एसवीएन मानपुर से राखी दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में जीवन ज्योति स्कूल से कीर्ति पहले व राजकीय स्कूल सौंदहद से प्रीति दूसरे स्थान पर रही। 600 मीटर दौड़ में जीडी कान्वेंट से खुशी पहले व राजकीय हाई स्कूल जनौली से सत्तो दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में दीप पब्लिक स्कूल असावटी से लवली पहले व राजकीय हाई स्कूल जनौली से नेहा दूसरे स्थान पर रही। चक्का फेंक में केसीएम स्कूल से तन्नू पहले और नव जीवन ज्योति स्कूल अलावलपुर से दिव्या दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

अंडर 14 वर्ग बाल में 100 मीटर में टीपीएस बहीन से पवन पहले व दीप पब्लिक स्कूल असावटी से शिवम दूसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर में गुलाब पब्लिक स्कूल से अरुण पहले व एसबीएस चांदहट से बलदेव दूसरे स्थान पर रहा। 600 मीटर में दीप पब्लिक स्कूल से गगन पहले व अनुपम पब्लिक स्कूल होडल से दूसरे स्थान स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed