{"_id":"5b65ea2a4f1c1b572f8b8396","slug":"91533405738-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियर गाइडंस एंड प्लेसमेंट सैल पर हुई संगोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करियर गाइडंस एंड प्लेसमेंट सैल पर हुई संगोष्ठी
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करियर गाइडंस एंड प्लेसमेंट सैल पर हुई संगोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। सरस्वती महिला महाविद्यालय में शनिवार को करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सैल के तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अनीता कौशिक ने किया। मुख्य वक्ता टाइम फरीदाबाद की केंद्रीय निदेशक निष्ठा कक्कड़ तथा वक्ता अभिषेक तथा प्रवीण रहे। इस मौके पर निष्ठा कक्कड़ ने कहा कि विद्यार्थी अपने आप को आत्मविश्वास से परिपूर्ण रखें। करियर बनाने के लिए आत्मविश्वास बेहद जरूरी है। उन्होंने विभिन्न परीक्षाओं के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सोनिया भारद्वाज, डॉ. संगीता शर्मा व बबीता बंसल ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रोमिला भारद्वाज, डॉ. सोनिया भारद्वाज मौजूद रहीं।
बाल झरोखा पुरस्कार समारोह का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल झरोखा वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्या अलका गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि पूर्व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रमेश चंद शर्मा रहे। बड़ा मुश्किल है इनको समझाना नामक कव्वाली तथा हरियाणवी नृत्य मेरा नौ डांडी की बीजणा की प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में 230 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। डॉ. रमेश चंद शर्मा ने कहा कि डीएवी में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। संचालन अनीता सब्बरवाल व अंजू ने किया। संयोजन मंजू खन्ना व नीलम अरोड़ा ने किया।