फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   91 thousen rupee widrawl in account

एटीएम कार्ड बदल खाते से निकालते 91 हजार रुपये

Fri, 11 Mar 2022 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
91 thousen rupee widrawl in account
पलवल। एटीएम कार्ड बदलकर तीन युवकों ने 91 हजार रुपये निकाल लिए। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सतीश कुमार के अनुसार प्रकाश विहार निवासी रविंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने केनरा बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। रेलवे रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने लगा। एटीएम बूथ के अंदर तीन युवक खड़े थे। युवकों ने धोखाधड़ी से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया तथा उसे एचडीएफसी बैंक का एटीएम कार्ड थमा दिया। आरोप है कि युवकों ने उसके बैंक खाते से 91 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed