{"_id":"6ab567d1fa5cc872240d04eb","slug":"90-thousand-snatched-from-kannauj-businessman-palwal-news-c-24-1-pal1008-128465-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कन्नौज के व्यापारी से 90 हजार हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कन्नौज के व्यापारी से 90 हजार हड़पे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। फेसबुक पर सस्ते मोबाइल पार्ट्स बेचने का झांसा देकर व्यापारी से 90 हजार रुपये, मोबाइल फोन और कागजात हड़प लिए गए। उटावड़ थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि कन्नौज के फतेहनागर कुंवरपुर निवासी प्रभात सिंह नायक मोबाइल फोन के पार्ट बेचते हैं। उन्होंने फेसबुक पर पार्ट्स खरीदने से जुड़ी पोस्ट देखी थी। इसके बाद उन्होंने दिए गए माेबाइल नंबर पर संपर्क किया। आरोपी ने उन्हें कोट गांव से आगे होडल-नूंह मार्ग पर बुलाया।
पीड़ित तय जगह पर पहुंचा, जहां बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने उन्हें बाइक पर बैठा लिया और नूंह के बीसरू गांव के पास ले गए और धोखे से उनका बैग छीन लिया और भाग गए। इसके बाद उन्होंने उटावड़ थाना पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल सर्विलांस एवं अन्य माध्यमों से आरोपियों का पता किया जा रहा है।