फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   85 patients suffering from cancer in Palwal are availing pension benefits

Palwal News: पलवल में कैंसर से जूझ रहे 85 मरीज उठा रहे पेंशन का लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
85 patients suffering from cancer in Palwal are availing pension benefits
पलवल। हरियाणा सरकार की ओर से स्टेज-3 और स्टेज-4 कैंसर पीड़ितों के लिए चलाई जा रही मासिक पेंशन योजना का लाभ जिले में अब तक 85 मरीजों ने उठाया है। इनमें सबसे अधिक 43 मरीज सामान्य (जनरल) वर्ग से हैं। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि पेंशन की सहायता उन कैंसर मरीजों को दी जा रही है जिनके परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है। सरकार के निर्णय के अनुसार यदि कैंसर पीड़ित मरीज किसी अन्य प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन या वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का लाभ ले रहा है तो उसे भी अतिरिक्त रूप से मासिक पेंशन मिलेगी। योजना का उद्देश्य अंतिम चरण के कैंसर मरीजों को आर्थिक राहत पहुंचाना है। नागरिक अस्पताल में हर सप्ताह लगभग पांच लोग कैंसर पीड़ित पहुंचते हैं। सीएमओ डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में स्टेज-1 और स्टेज-2 के कई मरीज भी हैं, जिनका इलाज नागरिक अस्पताल में कीमोथेरेपी और आवश्यकता अनुसार सर्जरी के माध्यम से किया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा मरीज समय पर जांच करवाएं ताकि इलाज का असर बेहतर हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed