{"_id":"684b0bccb0a2d2649804afe8","slug":"84-players-will-show-their-strength-in-the-state-level-wrestling-arena-competition-palwal-news-c-24-1-no11004-115339-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: राज्यस्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता में 84 खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: राज्यस्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता में 84 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन
प्रतियोगिता पंचकुला में 20 से 23 जून तक प्रस्तावित, योग दिवस के चलते तारीख में बदलाव संभव
निशांत पटेल
पलवल। जिले के 84 होनहार खिलाड़ी पंचकुला में 20 से 23 जून तक प्रस्तावित राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता तथा कुमार व केसरी दंगल (पुरुष व महिला) में अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी वर्गों के पहलवानों का चयन जिलास्तरीय ट्रायल के आधार पर किया गया है। प्रतियोगिता के दौरान पुरुष एवं महिला वर्गों में कुमार व केसरी खिताब के लिए रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
हालांकि, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियों में प्रशासनिक व खेल विभाग भी व्यस्त रहेगा। ऐसे में कुश्ती प्रतियोगिता की तारीख में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इस संबंध में अंतिम निर्णय जल्द ही राज्य कुश्ती संघ द्वारा लिया जाएगा।
-- -- -- -- --
पलवल से चयनित खिलाड़ियों की श्रेणीवार जानकारी
श्रेणी खिलाड़ी संख्या
अंडर-17 फ्री स्टाइल (पुरुष) 10
अंडर-17 ग्रीको रोमन (पुरुष) 9
अंडर-17 महिला 9
जूनियर / अंडर-21 फ्री स्टाइल (पुरुष) 10
जूनियर / अंडर-21 ग्रीको रोमन (पुरुष) 9
जूनियर / अंडर-21 महिला 5
सीनियर फ्री स्टाइल (पुरुष) 10
सीनियर ग्रीको रोमन (पुरुष) 10
सीनियर महिला 6
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- जिला केसरी व कुमार श्रेणी-- -- -- -
विज्ञापन
प्रतियोगिता कैटेगरी खिलाड़ी संख्या
जिला केसरी फ्री स्टाइल (पुरुष) 1
जिला कुमार फ्री स्टाइल (पुरुष) 1
जिला केसरी ग्रीको रोमन (पुरुष) 1
जिला कुमार ग्रीको रोमन (पुरुष) 1
जिला केसरी महिला 1
जिला कुमारी फ्री स्टाइल (महिला) 1
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट--
कुश्ती प्रशिक्षिका सुदेश ने बताया कि खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए नियमित अभ्यास कर रहे हैं और सभी चयनित पहलवानों को पंचकूला भेजने की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी है। अगर तिथि में कोई बदलाव होता है, तो सभी खिलाड़ियों को समय रहते सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
निशांत पटेल
पलवल। जिले के 84 होनहार खिलाड़ी पंचकुला में 20 से 23 जून तक प्रस्तावित राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता तथा कुमार व केसरी दंगल (पुरुष व महिला) में अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी वर्गों के पहलवानों का चयन जिलास्तरीय ट्रायल के आधार पर किया गया है। प्रतियोगिता के दौरान पुरुष एवं महिला वर्गों में कुमार व केसरी खिताब के लिए रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
हालांकि, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियों में प्रशासनिक व खेल विभाग भी व्यस्त रहेगा। ऐसे में कुश्ती प्रतियोगिता की तारीख में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इस संबंध में अंतिम निर्णय जल्द ही राज्य कुश्ती संघ द्वारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
पलवल से चयनित खिलाड़ियों की श्रेणीवार जानकारी
श्रेणी खिलाड़ी संख्या
अंडर-17 फ्री स्टाइल (पुरुष) 10
अंडर-17 ग्रीको रोमन (पुरुष) 9
अंडर-17 महिला 9
जूनियर / अंडर-21 फ्री स्टाइल (पुरुष) 10
जूनियर / अंडर-21 ग्रीको रोमन (पुरुष) 9
जूनियर / अंडर-21 महिला 5
सीनियर फ्री स्टाइल (पुरुष) 10
सीनियर ग्रीको रोमन (पुरुष) 10
सीनियर महिला 6
विज्ञापन
प्रतियोगिता कैटेगरी खिलाड़ी संख्या
जिला केसरी फ्री स्टाइल (पुरुष) 1
जिला कुमार फ्री स्टाइल (पुरुष) 1
जिला केसरी ग्रीको रोमन (पुरुष) 1
जिला कुमार ग्रीको रोमन (पुरुष) 1
जिला केसरी महिला 1
जिला कुमारी फ्री स्टाइल (महिला) 1
कोट