फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   12 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

12 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

Thu, 07 Feb 2019 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
12 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
12 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
विज्ञापन

पलवल। लायंस क्लब पलवल डायमंड के तत्वावधान में 10 फरवरी को डीएवी पब्लिक स्कूल में 13वां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। क्लब के प्रधान डॉ. महेंद्र रावत व विवाह समिति प्रभारी गुलशन गोयल ने बताया कि समारोह में ज्योति होडल संग जगराम असावटी, पूजा रहराना संग मोनू शर्मा सारन, रचना इस्लामाबाद संग नरेश शर्मा अलवर, प्रीति इस्लामाबाद संग वासूदेव रणसीका, सुषमा भिडूकी संग तेजवीर अहरवां, रेखा शर्मा दिल्ली संग रोहित सिंगार, हेमलता बंचारी संग रणजीत किठवाड़ी, कविता हरफली संग कपिल देव खेड़ली दौसा का परिणम सूत्र में बंधेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। ब्यूरो

---------
रक्तदान शिविर लगाया
पलवल। जिला रेडक्रास सोसायटी के तत्वावधान में गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय यूथ रेड प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन संस्थापक स्व. परमानंद कालड़ा की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में जिला नागरिक अस्पताल की ब्लड बैंक की टीम ने 91 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम जितेंद्र कुमार व कॉलेज प्रबंधक समिति अध्यक्ष महेंद्र कालड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत ने सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। इस मौके पर नीतू सिंह, सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण, हवलदार रचना ने नारी सशक्तिकरण, सोसायटी के प्रशिक्षक महेश मलिक ने संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. एमके अरोड़ा, पूर्व प्राचार्य नारायण सिंह, डॉ. केडी भारद्वाज, प्रतिभा सिंगला मुख्य रूप से मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed