{"_id":"5c38d7bcbdec2273724c3433","slug":"81547229116-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कार क्षतिग्रस्त की, फिर कार मालिक को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले कार क्षतिग्रस्त की, फिर कार मालिक को दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बढ़ रही चोरी की वारदात
- एक ही रात में तोड़े कई दुकानों के ताले, हजारों की नकदी और सामान चोरी, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। शहर में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वे आए दिन रात के समय दुकानों के शटर तोड़कर अंदर प्रवेश कर जाते हैं और हजारों की नकदी और सामान चुराकर ले जाते हैं। बीती देर रात भी अज्ञात चोर रेलवे रोड स्थित एक नाई की दुकान में प्रवेश कर गए और वहां से एक एलईडी टीवी, दो बैटरी, एक इन्वर्टर तथा दस हजार रुपये नकदी चुराकर फरार हो गए। इसका पता सुबह उस समय चला जब नाई दुकान खोलने पहुंचा। पीड़ित दुकानदार नैम सिंह ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी है। दूसरी घटना रेलवे क्रॉसिंग बेढ़ा पट्टी के पास हुई जब चोर दिनेश कुमार के मकान से बाइक और मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गए। चोरों ने वहीं पास में कपडे़ की दुकान से हजारों रुपये का कपड़ा भी चुराया। पुलिस ने पीड़ित दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कड़ाके की ठंड और दुकानों में हो रही चोरी की वारदात ने दुकानदारों में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदात के कारण दुकानदारों को रात के समय अपनी दुकानों में सोने को मजबूर होना पड़ रहा है। अज्ञात चोर एक ही रात में कई दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं और पुलिस प्रशासन फिर भी अमन शांति की दुहाई दे रहा है। दुकानदारों ने रात के समय पुलिस गश्ती किए जाने की मांग की है।
ट्रक से चावल के 52 कट्टे चोरी
पलवल। शहर थाना क्षेत्र के गांव आलापुर के पास चोर ट्रक से चावल के 52 कट्टों को चुराकर ले गए। शहर थाना पुलिस ने ट्रक मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ओमवीर के अनुसार न्यू कॉलोनी निवासी वरुण बंसल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका ट्रांस्पोर्ट का काम है। 9 जनवरी की रात को ट्रक का चालक दिल्ली से ट्रक में चावल के कट्टों को लादकर इंदौर के लिए जा रहा था। रात करीब दो बजे गांव आलापुर के नजदीक हनुमान मंदिर के पास ट्रक को साइड में खड़ा करके चालक सो गया। सुबह चार बजे जब चालक जागा तो देखा कि ट्रक से चावल के 52 कट्टे गायब हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार एक कट्टे में करीब 25 किलो चावल था।
कार क्षतिग्रस्त कर मालिक को दी धमकी
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में चार नकाबपोश युवकों द्वारा गली में खड़ी कार को हॉकी व डंडों से क्षतिग्रस्त करने और कार मालिक को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कार मालिक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी नरेश कुमार के अनुसार पलवल की न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी लक्ष्मण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 9 जनवरी को उन्होंने प्रतिदिन की तरह अपनी सेंट्रो कार को गली में खड़ा किया था और घर में सो रहे थेे। उसी समय रात करीब दस बजे गेट पर आवाज सुनाई दी। पीड़ित ने उठकर देखा तो चार नकाबपोश युवक गेट पर हॉकी व डंडों से हमला कर रहे थे और पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने जब गेट खोलकर देखा तो उसकी कार के शीशे टूटे हुए थे।
मारुति के नकली स्पेयर पार्ट्स बेचते तीन धरे
पलवल। इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कालका जी एक्सटेंशन नई दिल्ली रेंज के ऑपरेशनल मैनेजर ने पलवल में मारुति कंपनी का स्पेयर पार्ट्स बेचने वाली तीन दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पता चला कि तीन दुकानदार मारुति कंपनी के नकली स्पेयर पार्ट्स बेच रहे हैं। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर नामजद दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ईश्वर कुमार के अनुसार ऑपरेशनल मैनेजर सतीश चंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें सूचना मिली थी कि पलवल में कुछ दुकानदार मारुति कंपनी के नकली स्पेयर पार्ट्स को असली बताकर बेच रहे हैं और ग्राहकों को ठगा जा रहा है। इसी आधार पर उन्होंने छापेमारी की।