फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बिल नहीं भरने पर साढ़े चार रूपये प्रति यूनिट की दर से बिल वसूलेगा

बिल नहीं भरने पर साढ़े चार रूपये प्रति यूनिट की दर से बिल वसूलेगा

Fri, 28 Dec 2018 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
बिल नहीं भरने पर साढ़े चार रूपये प्रति यूनिट की दर से बिल वसूलेगा
बिल न भरने पर करना होगा साढ़े चार रुपये प्रति यूनिट का भुगतान
विज्ञापन

हथीन। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के जो डिफाल्टर उपभोक्ता निगम की सेटलमेंटया बिल निपटान योजना के तहत अपना बकाया बिल नहीं नहीं भरेंगे। उन्हें ढाई रुपये प्रति यूनिट की बजाय साढ़े चार रुपये प्रति यूनिट से बिलों का भुगतान करना होगा। यह जानकारी देते हुए निगम के कार्यकारी अभियंता एसएस राणा ने बताया सरकार ने बिजली निगम के डिफाल्टरों को बिल निपटान के नाम पर 80 प्रतिशत से अधिक छूट दी है। वहीं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले डिफॉल्टरों के लिए 99 प्रतिशत छूट दी है। उन्हें तो करीब 1500 रुपये ही भरने पड़ते हैं और उन्हें निगम की तरफ से एनओसी मिल जाती है। हथीन और होडल दो उपमंडल बिजली निगम के एक सर्किल में हैं। इस सर्किल में अब तक 11063 उपभोक्ताओं ने तीन करोड़ बहत्तर लाख अस्सी हजार रुपयेे का भुगतान कर दिया है। उपभोक्ताओं की 8,71,85000 की धनराशि माफ की गई है। कार्यकारी अभियंता एसएस राणा ने बताया सेटलमेंट स्कीम के तहत छुट्टी के दिनों में भी निगम के ऑफिस खुले रहेंगे और भुगतान किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed