{"_id":"5c265329bdec2256df2764dc","slug":"81546015529-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट वुशु चैंपियनशिप में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट वुशु चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
विज्ञापन
स्टेट वूशु चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
पलवल। दिल्ली प्रयागराज स्टेडियम दिल्ली में आयोजित 17वीं दिल्ली स्टेट वुशु चैंपियनशिप में हसनपुर के कुलदीप ने रजत पदक जीता है। कुलदीप ने इस प्रतियोगिता में 48 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया था। शुक्रवार को हसनपुर पहुंचने पर कुलदीप का ग्रामीणों ने स्वागत किया। कुलदीप के पिता ओमपाल बीएसएफ में तैनात हैं। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन मनोहरलाल, बिजेंद्र सिंह, अमर सिंह नंबरदार, भागीरथ सिंह, राजू पीटीआई, मदन मेंबर, सूरज मेंबर, राजपाल, लाल सिंह, महेश, डॉ. बीरेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पवन ने जीता गोल्ड
हथीन। इंडियन पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन के द्वारा जमशेदपुर झारखण्ड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हथीन के युवा पवन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। यह स्वर्ण पदक उन्होंने डेड वेट लिफ्टिंग में 150 किलोग्राम वजन उठाकर प्राप्त किया है। पवन कुमार ने साथ ही बेंच प्रेस-वेट लिफ्टिंग में भी 65 किलोग्राम वेट उठाकर कांस्य पदक प्राप्त किया है। उनकी इस जीत पर हथीन के सभी वर्गों के युवाओं ने खुशी जाहिर की है। अभी पवन कुमार जमशेदपुर में ही हैं। पवन कुमार कोच कुलदीप सिंह ने बताया कि उनके हथीन आगमन पर उनका नागरिक अभिनन्दन किया जायेगा।