फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   रोटावेटर में डालकर की युवक की हत्या, तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

रोटावेटर में डालकर की युवक की हत्या, तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Mon, 19 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
रोटावेटर में डालकर की युवक की हत्या, तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
रोटावेटर में डालकर की युवक की हत्या, तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने किया आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए हंगामा
-पुलिस ने दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया
होडल। गांव बंचारी निवासी एक युवक की सोमवार को गांव के ही तीन लोगों ने रोटावेटर डालकर हत्या कर दी। युवक का शव रोटावेटर में बुरी तरह से कई हिस्सों में लिपटा मिला। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीन पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पीड़ित परिजनों ने बताया कि रविवार की देर शाम बंचारी निवासी दीपक, परविंद्र व योगेश गांव के ही ओम प्रकाश के घर आए तथा खेत जुतवाने की बात कही। जिस पर ओम प्रकाश ने अपने भाई सोनू को ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर जोड़कर तीनों के साथ खेतों पर भेज दिया। शाम करीब साढ़े पांच बजे ओम प्रकाश के फोन पर दीपक का फोन आया कि सोनू रोटावेटर में फंस गया है। सूचना मिलते ही ओम प्रकाश परिजनों के साथ खेतों पर पहुंच गए, जहां देखा कि सोनू रोटावेटर में फंस गया और बुरी तरह से लहूलुहान है। परिजनों ने बताया कि जब तक वह सोनू के पास पहुंचे थे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह देख परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। मृतक के भाई ओम प्रकाश ने मामला दर्ज कराया है कि आरोपियों ने पहले भी उसके भाई के साथ मारपीट की थी। बाद में उस झगडे़ का पंचायती तौर पर निपटारा कर दिया गया था। शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसके भाई की रंजिशन निर्मम हत्या की है। पुलिस ने ओम प्रकाश के बयान पर दीपक, परविंद्र व योगेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हत्या की सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे नागरिक अस्पताल
युवक की हत्या की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया है। वहीं ग्रामीणों ने नागरिक अस्पताल के बाहर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक वह शव को नहीं उठाएंगे। यह देख पुलिस कप्तान ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर शव को उठवाया। पुलिस ने ग्रामीणों को दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान :::
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में लिप्त तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed