फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   काला गैंग का सदस्य चोरी की बाइक के साथ अरेस्ट

काला गैंग का सदस्य चोरी की बाइक के साथ अरेस्ट

Wed, 14 Nov 2018 10:59 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
काला गैंग का सदस्य चोरी की बाइक के साथ अरेस्ट
काला गैंग का सदस्य चोरी की बाइक के साथ धरा
विज्ञापन

हथीन। बहीन थाना के गाँव कोट के बहुचर्चित काला गैंग के सदस्य इरशाद को पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर काबू कर लिया है। आरोपी पर पुलिस दल पर हमला करने का मुकदमा भी बहीन थाना में भी दर्ज है। उसके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गयी है। वाहन चोर निरोधक दस्ते के प्रभारी हकमुद्दीन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि होडल-नूंह रोड पर मीठाका टी-पॉइंट के पास इरशाद नाम का आरोपी चोरी की बाइक के साथ गुजर रहा है। इस आधार पर नाकाबंदी की गयी। नाकाबंदी के दौरान आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने मुस्तैदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इरशाद पर बहीन थाना में तीन मुकदमे दर्ज हैं। तीनों में वह फरार चल रहा था। उसके ऊपर पुलिस दल की हत्या के प्रयास का मुकदमा भी बहीन थाना में दर्ज है। इरशाद की गिरफ्तारी को वाहन चोर निरोधक दस्ते की बड़ी कामयाबी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed