{"_id":"5bd5e6ffbdec2269424c082a","slug":"81540744959-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठिई खाने से महिला हुई बीमार, शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठिई खाने से महिला हुई बीमार, शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठाई खाने से महिला बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई
होडल । करवा चौथ के मौके पर मिलावटी मिठाई खाने से बीमार हुई महिला की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। विभाग ने मिष्ठान भंडार की दुकान में मिठाई के नमूने भर कर जांच के लिए लैब को भेज दिए । रविवार को शहर की कृष्णा कालोनी की रहने वाली गुड्डी नामक एक महिला ने स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दी कि करवा चौथ पर उसने मिष्ठान भंडार से मिठाई खरीदी थी। उस मिठाई को खाते ही महिला के बच्चे बीमार पड़ गए। आनन फानन बच्चों को अस्पताल ले जाना पड़ा। पीड़ित महिला ने इस मामले की लिखित में शिकायत स्वास्थ्य विभाग को रविवार को दे दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीएमओ प्रदीप कुमार शर्मा ने मामले की जांच डिप्टी सीएमओ डॉ संजय को सौंप दी ।शिकायत के आधार स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ संजय कुमार के नेतृत्व, स्वास्थ्य सहायक विजय राम ,देवी लाल ,भगत सिंह की टीम ने मिठाई की दुकान पर छापा मारकर मिठाई के नमूने भर कर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।