फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   शिक्षा में सुधार व अंत्योदय भवन योजना के लिए दिए निर्देश

शिक्षा में सुधार व अंत्योदय भवन योजना के लिए दिए निर्देश

Wed, 25 Jul 2018 07:24 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा में सुधार व अंत्योदय भवन योजना के लिए दिए निर्देश
टेक्नोलॉजी का उपयोग कर सिस्टम को मजबूत करें शिक्षक
विज्ञापन

-मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिक्षा में सुधार व अंत्योदय भवन योजना के लिए दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव राकेश गुप्ता ने बुधवार को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सक्षम योजना के तहत शिक्षा में सुधार व अंत्योदय भवनों व सरल केंद्रों की कार्य प्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को विभिन्न आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सक्षम योजना के तहत शिक्षा में सुधार के संबंध में उन्होंने कहा कि सभी अध्यापक टेक्नोलॉजी का उपायोग करके सिस्टम को मजबूत करें। कहा कि शिक्षा जगत से जुड़े अध्यापक का स्टेटस इस बात पर निर्भर करता है कि वह शिक्षा को नकल रहित बनाएं तथा संकल्प लें कि शिक्षा के क्षेत्र में कोई भी शॉर्टकट रास्ता न अपनाएं। ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे शिक्षा का व्यवसाय कलंकित होता हो। समाज में शिक्षक को मान-सम्मान का बड़ा दर्जा दिया गया है। लाखों अध्यापक इस व्यवसाय से जुडे़ हैं, इसलिए शिक्षा के स्तर को सुधारने का निश्चय करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा अंत्योदय भवन तथा सरल केंद्रों के माध्यम से एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों को सेवाएं देने से आम आदमी को राहत मिलेगी व समय और धन की भी बचत होगी। अंत्योदय भवन तथा सरल केंद्रों की कार्य प्रणाली में सुधार लाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सेवाएं प्रदान करें। इन सेवा केंद्रों के माध्यम से सेवाएं देने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने के साथ-साथ प्रशासन में पारदर्शिता भी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विडियो कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त मनीराम शर्मा, उपमण्डल अधिकारी जितेन्द्र कुमार, जिला राजस्व अधिकारी पूनम, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग एके सिंगला, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी अभिनव वत्स, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी डीपी कुलश्रेष्ठ, जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed