फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   या बिजली वालेनमै आ लग जाए, न दिन में बिजली दै रहे न रात मै

या बिजली वालेनमै आ लग जाए, न दिन में बिजली दै रहे न रात मै

Thu, 12 Jul 2018 07:24 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
या बिजली वालेनमै आ लग जाए, न दिन में बिजली दै रहे न रात मै

विज्ञापन
शहर में 7 घंटे बत्ती गुल, पसीना पोंछ गुजारी पूरी दोपहर

पलवल। या बिजली वालेन मै आग लग जाए। इतनी गर्मी मै भी बिजली ना दे रहे और बिजली को बिल पूरा वसूल रहे है। अबकी बार आन दै बिल दैनै, तब बताऊंगी ससुरेननै। गांव रसूलपुर में बिजली न आने से परेशान एक बुजुर्ग महिला हाथ के पंखे (बीजना) को हिलाकर हवा करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ बोल रही थी। यह केवल इस बुजुर्ग महिला की बात नहीं है, जिले के अधिकांश लोग बिजली विभाग को इसी तरह से कोसते नजर आते हैं। बृहस्पतिवार को भी जिले में कई क्षेत्रों में करीब सात घंटे तक बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में लोगों ने पूरी दोपहर पसीना पोंछते हुए गुजारी। शाम पांच बजे बिजली व्यवस्था बहाल हुई। विभाग के अधिकारियों का इस बात को लेकर एक ही जवाब रहता है कि कहीं कोई कमी आ गई है।
लोग बिजली विभाग के अधिकारियों से बिजली न आने का कारण पूछने में लगे रहे, लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। रेलवे रोड के साथ लगती कॉलोनियों, शिव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी के अलावा श्याम नगर कालोनी, तुहीराम कालोनी, प्रकाश विहार आदि क्षेत्रों में बिजली काफी लंबे समय गुल रही।
विज्ञापन


हाथ से पंखा कर लेते रहे हवा
बिजली न होने के कारण गर्मी से बचने के लिए लोग, खासकर महिलाएं हाथ के पंखों का सहारा लेकर हवा करते नजर आईं। गांवों व शहरी क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि नागरिक अस्पताल में भी महिलाएं बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए हाथ के पंखा से हवा करती नजर आईं। बिजली न आने के कारण लोगों के घरों के इन्वर्टर तक फेल हो गए, जिसके चलते पंखे, कूलर व एसी पूरी तरह बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


66 केबी सब स्टेशन में चल रही कमी बताई जा रही समस्या
शहरी क्षेत्र में तो बिजली के कटों का कारण 66 केबी सब स्टेशन में चल रहे फाल्ट(कमी) बताया जा रहा है, जबकि गांवों में बिजली के कटों का कोई संतोषजनक कारण नहीं बताया जा रहा है। गांव रसूलपुर निवासी एक बुजुर्ग महिला रंभूली देवी ने बताया कि बिजली पांच मिनट के लिए आती है और एक घंटा गुल रहती है। बिजली न आने के कारण बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है। श्याम नगर कालोनी निवासी घनश्याम दास, राजेंद्र, शिव कालोनी निवासी कैलाश, पूरण, कृष्णा कालोनी निवासी सुरेंद्र शर्मा व विनय का कहना है कि बिजली के कट न दिन में चैन से रहने दे रहे हैं और न रात को सोने दे रहे हैं। इस समस्या से निजात दिलाई जाए।


कोट
जिले में बिजली की इतनी किल्लत नहीं है। पहले से ठीक आ रही है। कहीं बिजली ज्यादा समय तक गुल रहने का कारण लाइन में कोई कमी आना हो जाता है। दो दिन पहले 66 हजार केबी सब स्टेशन में कमी आने से किल्लत बन गई थी।
-मनोज यादव, अधीक्षक अभियंता, दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed