फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   गाजर न बिकने पर किसान ने पशुओं को दे दी गाजर उखड़वाकर

गाजर न बिकने पर किसान ने पशुओं को दे दी गाजर उखड़वाकर

Mon, 21 Jan 2019 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
गाजर न बिकने पर किसान ने पशुओं को दे दी गाजर उखड़वाकर
कर्ज लेकर उगाई गाजर, न बिकने से किसान परेशान
विज्ञापन

पलवल। कर्ज लेकर डेढ़ एकड़ जमीन में उगाई गई गाजर न बिकने पर जैंदीपुरा मोहल्ला निवासी किसान भगवान दास सैनी आत्महत्या करने को मजबूर है। उसे अब इस बात की चिंता है कि गाजर उगाने के लिए दो प्रतिशत ब्याज दर पर ली गई रकम को अब वह कैसे चुकाएगा तथा आगे फसल बोने के लिए किससे रुपये उधार लेगा। उसने कहा कि सरकार की किसानों के लिए बनाई गई कोई नीति काम नहीं आ रही है। अब वह कर्ज में इतना डूब चुका है कि आत्महत्या करने की नौबत आ गई है। गुस्से में आकर किसान ने खेत में उगी हुई सारी गाजर को उखड़वाकर लोगों को बांट दी, ताकि वे खा सके और पशुओं को खिला सकें। भगवान दास सैनी ने हुड्डा सेक्टर दो स्थित अपनी जमीन पर डेढ़ एकड़ में गाजर की खेती की थी। इसके लिए उसने एक आढ़ती से छह महीने पहले एक लाख रुपये दो प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। अब उसे मंडी में गाजर के भाव ठीक नहीं मिले और उसकी गाजर नहीं बिकी। जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed