फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 18 Jan 2019 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

- एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो।
हथीन। बहीन थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और स्थानीय सिविल कोर्ट में उसके बयान कराए। मामले में एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर अंजू ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह 4 जनवरी की रात 9 बजे अपने पिता को बैठक से बुलाने घर से आई थी। इसी दौरान सफेद रंग की गाड़ी में आए चार लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया और नूंह जिले के गांव गंडूरी ले गए। वहां खेडा गांव के जंगल में ले जाकर आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं छोड़ फरार हो गए। पीड़िता ने उसी दौरान वहां से गुजर रही खेडा गांव की एक महिला से मदद मांगी। महिला ने पीड़िता के गांव में संदेश भेजकर इस बारे में उसके पिता को बताया। परिवार के लोग पीड़िता को पांच जनवरी को खेडा गांव से ले आये और घटना के बारह दिन बाद पॉक्सो एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। जांच अधिकारी अंजू ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर शुक्रवार को स्थानीय सिविल कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराये गए हैं। इस मामले में गंडूरी गांव के मौसीम का एफआईआर में नामजद है तथा तीन अन्य के नाम पीड़िता नहीं जानती। सभी आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

वहीं जिले के महिला थाने में युवती के साथ छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी अंजू के अनुसार 21 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 9 जनवरी को किसी काम से घर से बाहर गई थी और काम निपटा के बाद जब वह घर वापस आ रही थी तो रास्ते में गांव चांदहट निवासी जसवंत ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed