फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   नशे का इंजेक्शन देने से मना करने पर की मारपीट व लूटपाट

नशे का इंजेक्शन देने से मना करने पर की मारपीट व लूटपाट

Wed, 09 Jan 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
नशे का इंजेक्शन देने से मना करने पर की मारपीट व लूटपाट
नशे का इंजेक्शन देने से मना करने पर दुकानदार से मारपीट
विज्ञापन

- मोहन नगर की घटना, दुकान से 31,300 रुपये भी लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। नशे का इंजेक्शन देने से मना करने पर दवा विक्रेता के साथ मारपीट करने, दुकान पर तोड़फोड़ करने व हजारों रुपये की नकदी को लूटने का मामला प्रकाश में आया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद सहित दर्जनभर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अजीत सिंह के अनुसार पलवल के मोहन नगर निवासी सलीम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि मोहन नगर स्थित दवा की उसकी दुकान पर 8 जनवरी की सुबह मोहन नगर निवासी चेतन आया और नशे के इंजेक्शन मांगने लगा। जब उसने नशे के इंजेक्शन नहीं होने की बात कही तो आरोपी ने कुछ अन्य दवाइयां निकलवा ली और बगैर पैसे दिए दवाइयां लेकर जाने लगा। आरोप है कि पैसे मांगने पर चेतन उसे देख लेने की धमकी देकर चला गया। लेकिन दोपहर करीब एक बजे चेतन व उसके दस-बारह अन्य साथी दो कारों में सवार होकर आए और आते ही सलीम पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया तथा मेडिकल स्टोर में भी काफी तोड़फोड़ की। इसी दौरान उक्त आरोपी पीड़ित की जेब में रखे 2300 रुपये व गल्ले में रखे 29 हजार रुपये की नकदी को लूटकर व पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

मारपीट के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पलवल। सदर थाना इलाके के गांव छपरौला में सात लोगों ने घर में घुसकर युवक और उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी रामजीवन के अनुसार पलवल के गांव छपरौला निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 8 जनवरी की दोपहर गांव निवासी हरीचंद, अजय, तन्नू, सतपाल, सचिन, प्रवीण व प्रदीप उसके घर आए और आते ही उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं गांव छपरौला निवासी पालसिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके घर के बाहर बिजली का खंभा लगा हुआ है। जिसे गांव निवासी भोला के डंपर ने तोड़ दिया। पीड़ित ने जब खंभा तोड़ने का कारण पूछा तो भोला, हरकिशन, रविंद्र व एक अन्य ने मिलकर पीड़ित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त कार से बरामद हुआ अवैैध हथियार
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के गांव तुमसरा स्थित टोल प्लाजा के पास दुर्घटनाग्रस्त कार से तलाशी के दौरान पुलिस को अवैध हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने कार के अज्ञात चालक व उसमें सवार अज्ञात सवारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना में कार्यरत ईएएसआई रामबीर सिंह ने बताया कि गत सात जनवरी की रात को वह पीसीआर नंबर-4 पर मौजूद था। उसी समय सूचना मिली कि गांव तुमसरा स्थित टोल प्लाजा के पास एक कार (नंबर एचआर-29,एए-0252) जो पलवल से होडल की तरफ जा रही थी, डिवाइडर से टकरा गई है और कार में सवार चालक व सवारी घायल हो गई है। सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया गया है। सूचना मिलते ही ईएएसआई रामबीर सिंह मौके पर पहुंचे और कार की तलाशी ली तो चालक वाली सीट के नीचे से एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला से अश्लील हरकत करने व मारपीट का मामला दर्ज
पलवल। घर में घुसकर महिला से अश्लील बातें करने और विरोध करने पर रॉड से हमला करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी शिव कुमार के अनुसार एक पीड़िता महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह 5 जनवरी को अपने घर पर मौजूद थी। उसी समय गांव निवासी अजय व रणजीत घर के अंदर आए और महिला के साथ अश्लील बातें करने लगे। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उक्त युवकों ने रॉड से उस पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed