{"_id":"5beef8d7bdec2269b345a58a","slug":"71542387927-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझीना ड्रेन में गिरी पिकअप गाडी, एक की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझीना ड्रेन में गिरी पिकअप गाडी, एक की मौत एक घायल
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझीना ड्रेन में गिरी पिकअप गाड़ी, एक की मौत एक घायल
-राजमार्ग पर करीब आधा घंटे लगा रहा जाम
होडल । राजमार्ग पर शुक्रवार को करमन बॉर्डर के समीप एक पिकअप बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। इसके बाद पिकअप गाड़ी उझीना नहर में गिर गई। इस दुर्घटना में पिकअप गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई तथा बाइक सवार घायल हो गया। गाड़ी के गिरने की सूचना मिलते ही वहां पास ही मौजूद पुलिस कर्मी तुरंत नहर में कूद गए तथा चालकों को बाहर निकलवाने के बाद जेसीबी बुलवाकर गाड़ी को बाहर निकलवाया।
मथुरा की ओर शुक्रवार को एक पिकअप गाड़ी जा रही थी। राजमार्ग स्थित उझीना ड्रेन के निकट जब गाड़ी पहुंची तो सामने चल रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई इस पर बाइक भी पिकअप की चपेट में आ गई। बाइक सवार दूर जा गिरे और पिकअप नहर में जा गिरी। गाडी के ड्रेन में गिरते ही अन्य वाहन चालकों ने मामले की सूचना निकट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और ड्रेन के पानी में फंसी गाड़ी को निकालने में जुट गए। थोड़े प्रयास के बाद ड्रेन मे गिरी गाड़ी को जेसीबी मशीन से निकाला गया, लेकिन उसमें सवार युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान आनंद निवासी गांव सरसा जिला आगरा के रूप में की है। इस घटना में बाइक सवार गांव सौन्दहद निवासी महिला शीला बताया गया है। वहीं दूसरी ओर घटना होने के बाद राजमार्ग पर करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। इसी दौरान जाम में उद्योग मंत्री विपुल गोयल भी फंस गए। इस पर मंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस कर्मियों से बदसलूकी की। मौके पर मौजूद लोगों ने मंत्री के प्रति रोष व्यक्त किया। लोगों ने आरोप लगाया कि मंत्री ने गाड़ी में बैठकर सारा नजारा देख रहे हैं। इसके बाद लोगों में विरोध को बढ़ता देख मंत्री विपुल गोयल ने मामले की सारी जानकारी ली।