{"_id":"5b7c0d5d42c792464429e333","slug":"71534856541-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर होगा कुश्ती दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर होगा कुश्ती दंगल
Updated Tue, 21 Aug 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर होगा कुश्ती दंगल
होडल। बृज भूमि के प्रसिद्ध गांव खांबी में रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर 27 अगस्त को विशाल मेले में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। कुश्ती में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी, राजस्थान के नामी पहलवान भाग लेंगे। दंगल का आयोजन ग्राम पंचायत द्वारा किया जायेगा । दंगल समिति के सदस्य हरिदत्त शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से गांव के सरकारी स्कूल के मैदान में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जायेगा दंगल में प्रथम इनाम एक लाख रुपये व दूसरा इनाम 51 हजार रुपये व तीसरा इनाम 31 हजार रुपये रखा गया है। एक कुश्ती इनाम 21 हजार रुपये और इनके अलावा दंगल में दो कुश्ती 11 हजार, पांच कुश्ती 5100, दो कुश्ती 2100 रुपये के अलावा 1100 ,व पांच सौ रुपये की अनेकों कुश्तियां कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि कुश्ती कमेटी द्वारा दंगल में भाग लेने वाले हर पहलवान की कुश्ती कराई जायेगी।