फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   एसडीएम का पद रिक्त, इस बार करेंगे तहसीलदार ध्वजरोहण

एसडीएम का पद रिक्त, इस बार करेंगे तहसीलदार ध्वजरोहण

Fri, 10 Aug 2018 07:32 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम का पद रिक्त, इस बार करेंगे तहसीलदार ध्वजरोहण

विज्ञापन
एसडीएम का पद रिक्त, इस बार करेंगे तहसीलदार ध्वजारोहण
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। उपमंडल होडल में इस बार मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण तहसीलदार द्वारा किया जाएगा। ऐसा पिछले एक माह से उपमंडल में एसडीएम का पद रिक्त होने के कारण होगा। हालांकि एसडीएम की नियुक्ति यहां हो चुकी है, लेकिन अभी तक एसडीएम ने अपना कार्यभार नहीं संभाला है। जिसके चलते प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए दिए जा रहे निमंत्रण में तहसीलदार को बतौर मुख्य अतिथि बनाया है।
23 साल हो गए होडल उपमंडल को बने
हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वं भजनलाल ने 15 अगस्त 1995 को फरीदाबाद जिले में पड़ने वाले उपमंडल पलवल में अलग कर होडल तहसील को उपमंडल का दर्जा दिया था। तब से लेकर आज तक हर वर्ष स्वतंत्रता एवं गणतंत्र दिवस पर एसडीएम ही ध्वजारोहण करते आ रहे हैं। इस बार एसडीएम का पद पिछले एक माह से रिक्त पड़ा हुआ है। इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर ही यहां अभी तक कोई एसडीएम नहीं आया है। हालांकि जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट एचसीएच गजेंद्र सिंह को एसडीएम होडल लगाया जा चुका है, लेकिन उन्होंने अभी तक चार्ज ही नहीं लिया है। इस कारण अब तहसीलदार गुरुदेव सिंह राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू
उपमंडल स्तर पर मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर भी प्रशासन की तरफ से तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले स्कूलों के बच्चों द्वारा कार्यक्रमों की रिहर्सल शुरू कर दिया गया है। स्कूलों के बच्चे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा का कहना है कि एसडीएम न होने के कारण ही तहसीलदार को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है। यदि एसडीएम अपना कार्यभार संभाल लेते हैं तो नियमानुसार ध्वजारोहण एसडीएम द्वारा ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed