{"_id":"5763d2724f1c1b5d7211bc61","slug":"640-water-connection-legal","type":"story","status":"publish","title_hn":" 640 लोगों ने करवाए कनेक्शन वैध : सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
640 लोगों ने करवाए कनेक्शन वैध : सुनील
palwal
Updated Fri, 17 Jun 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की बर्बादी को रोकने व पेयजल व सीवरेज के कनेक्शन नियमित करने के लिए चलाया गया अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। इसके तहत विभाग की टीम ने जहां 640 कनेक्शन वैध कर दिए। वहीं करीब 100 अवैध कनेक्शन धारकों को नोटिस जारी किया गया है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी जिला सलाहकार सुनील मुगलपुरा ने बताया कि अभियान के तहत विभाग की पांच टीमें घर-घर जाकर पेयजल व सीवरेज के कनेक्शन वैध कर रही हैं। वहीं लोगों को पेयजल संरक्षण के बारे में भी जागरूक कर रही है।
अभियान के तहत 22 दिनों में 11063 घरों का सर्वे किया गया है। इस दौरान 640 लोगों ने अपने पेयजल व सीवरेज के अवैध कनेक्शन को नियमित करवाया है। इस अभियान में 130 पेयजल उपभोक्ताओं ने अपने नलों पर टूटी लगवाई है, जबकि 40 वाटर टैंक पर वॉल कॉक लगाई गई है। दो दर्जन से अधिक जगहों पर सीवरेज ओवरफ्लो को ठीक किया गया है, जबकि 10 जगह से पेयजल पाइप लीकेज को रोका गया है।
विज्ञापन
इस अभियान में 18 जगहों से पेयजल कनेक्शन की पाइप लाइन को गंदे नाले से बाहर निकाला गया है। अभियान के तहत बीआरसी संजय कुमार, एसडीओ रणवीर सिंह, जेई सुरेंद्र व जेई जग प्रवेश ने भी शहर की विभिन्न कॉलोनियों में पहुंचकर लोगों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की।