फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   625 teachers will be trained.

Palwal News: 625 शिक्षकों को किया जाएगा प्रशिक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
625 teachers will be trained.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। खंड फिरोजपुर झिरका के पंजाबी ग्राउंड स्थित जीजीएमएस/जीएमएसपीएस में चल रहे छह दिवसीय एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को एसडीएम रुहानी आईएएस ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षता मजबूत करने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियां अपनाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में 120 अध्यापक भाग ले रहे हैं। तीन बैच में आयोजित कार्यक्रम के तहत खंड के 111 प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत करीब 625 पीआरटी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों में पढ़ने, लिखने और बुनियादी गणितीय समझ विकसित करना है। एसडीएम ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों को कक्षा में प्रभावी ढंग से लागू करें, ताकि बच्चों की सीखने की नींव मजबूत हो सके। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराने का आश्वासन भी दिया। एफएलएन ब्लॉक नोडल अधिकारी पवन कुमार पुनिया ने प्रशिक्षण की जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी उमर खान ने एसडीएम का स्वागत किया। कार्यक्रम का लक्ष्य निपुण हरियाणा अभियान के उद्देश्यों को पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed